spot_img
spot_img
Thursday, August 27, 2026
spot_img

युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का सुनहरा अवसर, इन नंबरों पर लें जानकारी

रुद्रपुर (महानाद) : उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की शुरुआत की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के शहरी और ग्रामीण बेरोजगारों, प्रवासी कुशल एवं अकुशल श्रमिकों, हस्तशिल्पियों, शिक्षित युवाओं, छोटे उद्यमियों, व्यवसायियों एवं पथ विक्रेताओं को बैंक ऋण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

जिला महाप्रबन्धक विपिन कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के लिए विभागीय पोर्टल www.msy.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत परियोजना लागत के 15 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने उद्यम की स्थापना कर प्रदेश के आर्थिक विकास में भागीदार बनें।

जनपद के इच्छुक अभ्यर्थी योजना संबंधी अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय या निम्न दिए गए संपर्क नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विकास खण्ड काशीपुर – 7895505764
विकास खण्ड जसपुर – 9760992261
विकास खण्ड रुद्रपुर – 9411374800
विकास खण्ड सितारगंज – 9045611521
विकास खण्ड गदरपुर – 8193842986
विकास खण्ड बाजपुर – 8979977215
विकास खण्ड खटीमा – 8006776423।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles