spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

मुंबई जाने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर, चलने वाली है सुपरफास्ट ट्रेन…

काठगोदाम (महानाद) : उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी है। कुमाऊं मंडल से मुंबई जाने वाली यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के अंतर्गत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल से 28 जून तक काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन होने जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम रेलवे स्टेशन से एक और सुपर फास्ट ट्रेन चलने वाली है। बताया जा रहा है कि  यह सुपरफास्ट ट्रेन हफ्ते में एक दिन काठगोदाम से मुंबई के लिए गुरुवार को संचालित होगी। प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी।जो दोपहर 2:40 बजे गुजरात के सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी इसके बाद बड़ोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होते हुए गुरुवार को सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन तथा दोपहर करीब 2:30 बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी।
इस सुपरफास्ट ट्रेन के चलने से कुमाऊं मंडल से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों तथा मुंबई से गर्मियों की छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles