महिला सुरक्षा के दो मामलों में जसपुर पुलिस का गुडवर्क

0
62

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों ने कोतवाली मे तैनात पुलिस कर्मी महेंद्र सिंह को सराहनीय कार्य के लिए फूल मालाएं व अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।

यहां बता दें कि बीते शुक्रवार की रात के लगभग 12 बजे शराबी पति की मारपीट से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को पुलिस कर्मी महेंद्र सिंह ने समझाकर आत्महत्या करने से रोक दिया था। पुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर किया।

आपको बता दें कि ठाकुरद्वारा चुंगी पर तैनात सिपाही महेंद्र सिंह को सूचना मिली कि गांधी पार्क निवासी एक महिला आत्महत्या करने जा रही है। सिपाही ने महिला को रोककर उसे समझाया। महिला ने बताया कि वह जिगरीवाला, थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर की मूल निवासी है। बीते 9 माह से गांधी पार्क के पास किराये पर रह रही है। उसके दो बच्चे मारिया स्कूल में पढ़ते हैं। पति ड्राइवरी करता है और शराब पीकर मारपीट करता है। वह घरेलू हिंसा से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही है। सिपाही ने उसके परिजनों को बुलाकर सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया। सिपाही की इस तत्परता से महिला की जान बच गई। सिपाही मेहंन्द्र सिंह की लोगों ने जमकर सराहना की है।

जसपुर रेडक्रास सोसाइटी पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुँच कर सिपाही महेंन्द्र सिंह को इसी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।

सम्मानित करने वालो में रेडक्रास के अध्यक्ष हरिओम सिंह, डॉक्टर बीएस गौतम, मौ. उस्मान, डॉ. निशांत अरोरा, डॉ. संदीप, यशपाल शर्मा, कपिल कुमार, नरेश सागर, एसआई हरीश आर्य, कां. कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।

वहीं, पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बाजार में भटकते हुए एक अर्ध विक्षिप्त महिला को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। महिला ने अपना नाम जुलेखा पुत्री शाहिद बताया जबकि वह अपना पता नहीं बता पाई। रात्रि ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रकाश लोहिया ने अपने आसपास के थानों में संपर्क कर युवती का पता लगाया तो उसका पता थाना कटघर, मुरादाबाद ज्ञात हुआ।

नवनियुक्त कोतवाल जगदीश ठकरियाल ने उसके परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द किया। परिजनों ने खुश होकर पुलिस का धन्यवाद कर उनके कार्य की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here