spot_img
spot_img
Saturday, October 10, 2026
spot_img

काशीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ किराना व्यापारी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बाजार सामान लेने गया किराना व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी निवासी मंजू रावत पत्नी नरेंद्र सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 19 सितंबर को उसके 53 वर्षीय पति नरेंद्र सिंह रावत बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे जो कि वापस नहीं लौटे हैं। मैंने अपनी रिश्तेदारियों आदि में सब जगह तलाश कर लिया उनका परंतु कोई पता नहीं चला।

एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर दुकान स्वामी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles