spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

रामनगर के रिंगौड़ा में मिला गुलदार का शव

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर के रिंगौड़ा में एक गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि बिजरानी रेंज अर्न्तगत रिंगौड़ा बीट, फूलताल ब्लॉक में स्थानीय स्टाफ द्वारा गश्त के दौरान एक वयस्क गुलदार मृत अवस्था में देखा गया। उक्त मृत गुलदार के नाखून, दांत, हड्डियां आदि सभी अंग मौके पर सुरक्षित पाये गये। तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व को दी गई।

मृत गुलदार का मौके पर ही एनटीसीए के निर्धारित मानकों व नियमानुसार, उच्चधिकारियों, कॉर्बेट फाउंडेशन, डब्लूडब्लूएफ व एनटीसीए के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय स्टाफ की उपस्थिति में पशु चिकित्सक के पैनल द्वारा शव विच्छेदन की कार्यवाही की गई। गुलदार की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ज्ञात हो सकेगा।

मौके पर उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व राहुल मिश्रा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व दुष्यन्त शर्मा, राहुल सती, सदस्य टाइगर कंजरवेशन फाउण्डेशन फोर सीटीआर एजी अंसारी, चन्द्रशेखर सुयाल, दा कार्बेट फाउण्डेशन, ढिकुली। नवीन चन्द्र पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी रेंज। रमन सिंह, वन दरोगा, बिजरानी रेंज, मानसी अरोरा, वन दरोगा/अनुभाग अधिकारी, रिंगौड़ा अनुभाग, प्रमोद डोबी, वन आरक्षी/बीट अधिकारी, रिंगौड़ा बीट तथा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतिनिधि मिराज अनवर मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles