spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

हल्दूचौड़ की बॉक्सर लक्की राणा ने यूरोप में जीता सिल्वर मेडल

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : यूरोप में चल रही अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 64 किलो वर्ग भार में हल्दूचौड़ की बॉक्सर लक्की राणा ने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। अब लक्की राणा अगले महीने पोलैंड में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

हल्द्वानी की बेटी द्वारा विदेश में सिल्वर मेडल जीतने पर जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। बताते चलें कि खष्टी देवी स्कूल बस चालक देवेंद्र सिंह राणा की पुत्री लक्की राणा का चयन 16 फरवरी से यूरोप के मोंटेनेग्रो में आयोजित यूथ मेन एंड वीमेन बाक्सिंग चैंपियनशिप मोंटेनेग्रो में हुआ था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles