spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

हल्द्वानी में हथियारबंद बदमाशों ने चौराहे पर युवक को मारी गोली

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : नवाबी रोड स्थित कलावती कालोनी चौराहे पर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। सरेआम गोली कांड की घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि आज सायं लगभग साढ़े सात बजे कलावती कालोनी चौराहे पर एक फाॅरच्यूनर कार से 7-8 युवक उतरे और एक मकान के नीचे खड़े होकर एक युवक गौरव वानखेड़े का नाम लेकर उसे ललकारने लगे। जैसे ही उक्त युवक ने बालकनी में झांका तो इन युवकों ने तड़ातड़ 7 गोलियां चला दीं। जिनमें से एक गोली युवक के लग गई। गोली चलाने के बाद गोली चलाने वाले बदमाश गाड़ी में बैठकर फरार हो गये। वहीं आसपास के लोगों ने घायल युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया। युवक के बायें हाथ पर कलाई और कुहनी के बीच लगी गोली आरपार निकल चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव से पूछताछ की।

घायल गौरव वानखेड़े ने पुलिस को बताया कि रंजिशन सोनू घनेला, राहुल सौराड़ी, अक्कू ठाकुर, जैगुआर ने अन्य युवकों के साथ मिलकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। अक्कू ने कल उसे गोली मारने की धमकी दी थी।

पीड़ित गौरव वानखंडे एमबीपीजी का छात्र नेता है तथा कलावती चौराहे पर पीजी गेस्ट हाउस में रहता है।

सीओ सिटी बीएस धौनी ने बताया कि गोलीकांड की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सबको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles