spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

इधर बहन की शादी की तैयारी के लिए गया आवास विकास उधर अपना घर में हो गई चोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति अपनी चचेरी बहन की शादी की तैयारी के लिए आवास विकास गया उधर पीछे से उसके अपना घर स्थित घर में चोरी हो गई।

कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर निवासी कपिल आर्या पुत्र शेखर चन्द्र आर्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 21-11-2024 की रात्रि लगभग 09ः00 बजे वह अपने परिवार सहित अपनी चचेरी बहन की शादी की तैयारी हेतु आवास विकास, काशीपुर गया था। रात्रि के लगभग 11ः30 के आसपास जब वह अपने परिवार के साथ वापस अपने निवास स्थान अपना घर सोसाईटी, मकान नम्बर बी 50 में आया तो देखा कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे नगदी व जेवरात चोरी कर ले गया।

शेखर ने बताया कि अज्ञात चोर 1 जोड़ी सोने के झुमके, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 1 गोल्ड रिंग लेडीज, 2 गुल्लक, जिनमें लगभग 30-35 हजार रूपये थे, चोरी कर ले गये।

शेखर आर्या की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305ए के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई चन्दन सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles