spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

ओवैसी के बयान से भड़के हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : हिंदूवादी संगठनों एवं धर्मयात्रा महासंघ ने आज महाराणा प्रताप चौक पर एआईएमआईएम पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का पुतला दहन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की है।

हिंदूवादी संगठनों एवं धर्मयात्रा महासंघ द्वारा उपजिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में कहा गया कि 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ओवैसी द्वारा एक बयान दिया गया था। जिसमें ओवैसी ने पुलिसकर्मियों को यह कह कर धमकाया कि कल यदि सत्ता में योगी और मोदी ना रहे तो तुम्हारा क्या होगा। इन शब्दों पर हिंदूवादी संगठनों एवं धर्मयात्रा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका।

पुतला दहन में कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजीव परनामी, राजेंद्र प्रसाद राय, सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. महेश अग्निहोत्री, रमेश जोशी, पंकज कुमार अग्रवाल एडवोकेट, अशोक चिंकारा, देवल अग्रवाल, प्रशांत पंडित, राहुल कश्यप, अनिल सैनी, राज किशोर तिवारी, कमलजीत सिंह सिद्धू , सरदार नाजर सिंह, मदन मोहन गोले, नितिन गोले, रमेश चंद्र, पंकज अग्रवाल, अशोक चिंगारा आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles