spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

लाखों के चोरी के माल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक बार हो चुका है एनकाउंटर

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने लाखों के चोरी के माल के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उक्त अपराधी का एक बार पहले एनकाउंटर भी हो चुका है।

आपको बता दें कि दिनांक 23.08.2025 को बृजमोहन गुरुरानी निवासी चोरपानी ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से सोने /चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, बर्तन, 40,000 रुपये नगद, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तथा एयरटेल डीटीएच का सैट टॉप बॉक्स आदि अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस केे तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, दिनांक 28.08.2025 को शाकम्बर दत्त बलूनी निवासी भरतपुरी, रामनगर ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से 70,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात आदि सामान चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

लगातार हो रही चोरियों तथा उक्त अभियोगों के अनावरण एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के क्रम में सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा पतारसी सुरागरसी, थाना क्षेत्र व आस पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो एक संदिग्ध अभियुक्त प्रकाश में आया, जिसे शिनाख्त कर अभियुक्त नसीम अहमद पुत्र मौ. अली निवासी छोटी मस्जिद के पास, शाहपुर मुस्तहकम, पीपलसाना, थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद को रेलवे क्रॉसिंग, चोरपानी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उपरोक्त दोनों अभियोगों में चोरी गयी धनराशि व सोने-चांदी के जेवर आदि बरामद किये गये।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना भोजपुर, थाना भगतपुर, थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद तथा थाना रामनगर में चोरी, लूट, नकबजनी आदि के कुल 9 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना भोजपुर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। थाना डिलारी के एक मामले में नसीम को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा 2500 रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।

पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसआई धर्मेन्द्र कुमार, सुनील धानिक, सुरभि राणा, जोगा सिंह, कां. विपिन शर्मा, संजय दोसाद, संजय सिंह, विजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राजेश बिष्ट, सन्तोष बिष्ट, इसरार नब शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles