spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

होटलों में ले जाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, जब शादी का नंबर आया तो हो गया गायब

भोपाल (महानाद) : एक जिम में काम करने वाली 20 साल की युवती ने पुलिस से 4 महीने से लापता एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए उसे ढूंढ कर लाने की गुहार लगाई है।

पिपलानी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह एक जिम में जॉब करती है। इसी साल उसकी मुलाकात जिम में एक्सरसाईज करने आने वाले अमित सिंह से हुई। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती हो गई। जिसके बाद अमित सिंह उसे निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित होटल लैमिनेट लेमनटी ले गया जहां उसने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। जब युवती ने मना किया तो वह उससे शादी का वादा करने लगा। वह उसकी बातों के जाल में फंस गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके तीन महीने तक अमित सिंह उसे कई बार कई होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 28 अगस्त को उसने आखिरी बार उसके साथ एक होटल में रिलेशन बनाए थे। जैसे ही युवती ने उससे शादी की बात की, वह आनाकानी करने लगा और फिर गायब हो गया। युवती लगभग 4 महीने तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

आखिरकार परेशान होकर थाने में अमित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles