पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल की माता लीलावती के तेरहवीं संस्कार (रस्म पगड़ी) कार्यक्रम में सैंकड़ों स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता, दर्जनों प्रदेशस्तरीय नेता एवं मंत्रीगण पहुंचे और उनकी माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि विगत 23 मार्च को मनोज पाल की माता का निधन हो गया था, उनके निधन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री, सांसद, विधायक एवं नेताओं ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल के निवास महुआडाबरा में उनकी माता के तेरहवीं संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पंचायत राज मंत्री मदन कौशिक, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, संगठन महामंत्री अजेय, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक अरविंद पांडेय, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल, काशीपुर मेयर दीपक बाली, ईश्वरी प्रसाद गंगवार, राम मेहरोत्रा, खड़क सिंह चौहान, चेयरमैन नौशाद सम्राट , प्रीतम सिंह, डॉ. प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, राजकुमार चौहान, महेश प्रजापति, रवि पाल, सनी पधान, डॉ. सुदेश कुमार, डॉ. एमपी सिंह, अशोक खन्ना, राजकुमार गुंबर, कमल चौहान, सुरेंद्र सिंह, भूदेव सिंह चौहान, पराग अग्रवाल, विभुधेश शर्मा, रवि विश्नोई, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने अपनी श्रद्धांजलि दीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल की माता लीलावती देवी के तेरहवीं संस्कार एवं शोक सभा में पहुंचने वाले लोगों की भीड़ इतनी थी कि कई किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गईं, लोग किलोमीटर तक से पैदल ही शोकसभा कार्यक्रम की ओर रवाना हुए। भीड़ की स्थिति दुरुस्त रखने एवं सड़कों पर पार्किंग समेत जाम खुलवाने को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।



