spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

जसपुर : पत्नी की निर्मम हत्या कर पति हुआ फरार

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) :  गांव मंडुवाखेड़ा में एक युवक अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मंडुवाखेड़ा में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और गायव हो गया। घटना देर रात्रि की बताई जा रही है घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई है. आज रविवार को सुबह 6 बजे जसपुर पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली अंतर्गत गांव मंडुवाखेड़ा में नीमा देवी (32 वर्ष) पत्नी राहुल निवासी मंडुवाखेड़ा की लाश कमरे मे पड़ी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल मय पुलिस फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल पर मृतका की सास भगवती देवी मौजूद मिली. पुलिस ने उससे घटना के संबंध में पूछताछ की।

उसने बताया कि कल रात उसके लड़के राहुल ने अपनी पत्नी नीमा देवी की गृह कलेश के वाद हत्या कर दी. उसने बताया की घटना की सूचना उसके दामाद छत्रपाल निवासी नारायणपुर ने आकर उसे दी. घटना की सूचना मिलने वह अपने लड़के राहुल के घर पहुंची तो उसे उसकी बहू नीमा देवी का शव फर्श पर लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कोतवाल ने प्रेस को बताया कि नीमा देवी का शव लहूलुहान पड़ा हुआ है । घटना की सूचना कुछ अधिकारियों को दे दी गई है। मृतका के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है ।

उन्होंने बताया कि मृतका का पति राहुल मौके से फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है । इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है। लेकिन अभी तक घटना के कारण का कोई पता नहीं चल पाया है । घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles