spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

वसुंधरा को दरकिनार कर आलाकमान ने भजनलाल शर्मा को बनाया राजस्थान का नया मुख्यमंत्री

जयपुर (महानाद) : राजस्थान की मुख्यमंत्री बनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हर दांव फेल हो गया और आलाकमान ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बना दिया। खुद वसुंधरा राजे ने ही सांगानेर के विधायक भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के लिए रखा।

बता दें कि भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया था। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले है। सांगानेर चुनाव लड़ने के दौरान उनके ऊपर बाहरी होने का भी आरोप कांग्रेस के द्वारा लगाया गया था। इसके बावजूद भजन लाल शर्मा ने बड़े अंतर के साथ सांगानेर में जीत दर्ज की है। भजन लाल शर्मा संघ और संगठन दोनो के करीबी माने जाते हैं। राजस्थान में सामान्य वर्ग के रुप में एक मजबूत चेहरे को तौर पर राजनीति पंडित उन्हें सीएम की रेस में मान कर चल रहे है।

वहीं, आपको बता दें कि दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे का एक बार और मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। चुनाव नतीजे आने के बाद से वे लगातार विधायकों की बाड़ेबंदी में लगी हुई थीं। उन पर कुछ विधायकों को कब्जे में लेकर एक रिसोर्ट में ठहराने के आरोप भी लगे थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles