spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

अवैध धार्मिक अतिक्रमण और मदरसों पर की जा रही कार्यवाही जायज : चौहान

उत्तराखंडियत का ढोंग करने वाले मस्जिद-मदरसों मे तलाशते रहे हैं वोट बैंक

देहरादून (महानाद) : भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश में अवैध धार्मिक अतिक्रमण और मदरसों पर जारी कार्यवाही को प्रदेश हित में बताते हुए कहा कि राज्य की डेमोग्राफी सरंक्षण और सांस्कृतिक स्वरूप को बनाये रखने के लिए यह बेहद जरूरी कदम है।

मनवीर चौहान ने कहा कि धार्मिक शिक्षा की आड़ में नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। धर्म की आड़ में अवैध कब्जे कर राज्य की डेमोग्राफी बदलने की मंशा रखने वालों के भाजपा सख्त खिलाफ है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर ऐसी साजिशों के खिलाफ राज्य में बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें 6,000 एकड़ से अधिक भूमि कब्जे से मुक्त कर सरकार में समाहित की गई और देहरादून व अन्य जगहों पर सरकारी कार्यवाही की जा रही है, जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध मदरसे और मस्जिद शामिल हैं। भाजपाऐसी सभी कार्यवाहियों के पूर्णतया पक्ष में रही है और आगे भी इसकी पुरजोर पैरवी करती रहेगी।

चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते राज्य की डेमोग्राफी मे बदलाव और उसके सांस्कृतिक स्वरूप मे किसी तरह के छेड़छाड़ के षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा। अवैध मदरसों और मस्जिदों के संचालन में कांग्रेस को अपना वोट बैंक दिखाई देता है। समय-समय पर वह उत्तराखंडियत का ढोंग करते रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि कार्यवाही की जद में आए मदरसे अवैध हैं और तय नियमों का पालन नहीं करते हैं। धार्मिक शिक्षा की आड़ में वहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह मुद्दा हमारे लिए राजनैतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक सरंक्षण से जुड़ा है।

चौहान ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश और देश में सौहार्दपूर्ण विकास करना है और जो भी इसे बिगाड़ने का प्रयास करेगा उसका पार्टी यथाशक्ति पुरजोर विरोध करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles