रुद्रपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर उसके खनन में लगे वाहनों को चालान आदि से बचाने के लिए 70 हजार रुपये महीने की फिरौती लेने का आरोप लगाया है। वहीं जब उसके वाहन का चालान कटा तो उक्त व्यक्ति उसका मोबाइल भी लेकर फरार हो गया।
ग्राम जाफरपुर, रुद्रपुर निवासी राम सिंह पुत्र फूल सिंह ने पुलिस को तहरीर दकर बताया कि वह 2 वाहनों का स्वामी है। पिछले कुछ माह से विकास सागर पुत्र पप्पू सागर निवासी इन्द्रा कॉलोनी, रुद्रपुर उससे उसके वाहनों में रेता एवं बजरी आदि की ढुलाई के नाम पर प्रतिमाह सत्तर हजार रुपये की फिरौती ले रहा है और उसने से यह आश्वासन दिया हुआ है कि अगर पुलिस या अन्य किसी विभाग द्वारा उसके वाहन को ओवर लोडिंग या कागजों की कमी आदि में पकड़ा जाता है, तो वह अपने प्रभाव से बिना किसी मुआवजे के उसके वाहन को छुड़वाने के लिए जिम्मेदार रहेगा, उक्त विकास सागर उससे फिरौती की रकम नगद व ऑनलाईन लेता आ रहा है।
राम सिंह नग बताया कि दिनांक 14.04.2026 की सुबह करीब 9 बजे उसके वाहन को लेकर उसका ड्राइवर किच्छा रोड जा रहा था कि तभी पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोक कर उक्त वाहन का सतहत्तर हजार पाँच सौ रुपये का चालान का दिया गया, जब उसने उक्त वाहन को छुड़वाने की बात उक्त विकास सागर से कही तो विकास सागर उसे आश्वासन देते हुए बोला कि मैं बिलासपुर रोड पर डिग्री कॉलेज के पास खड़ा हूँ, मेरे पास आओ और मुझे लेकर सीओ साहब के आफिस लेकर चलो, मैं सारा मामला खत्म करा दूंगा।
राम सिंह ने बताया कि जब वह विकास सागर को लेकर सीओ सिटी ऑफिस आया तो विकास सागर कुछ बात करके आफिस से आया और बोला की मैंने बात कर ली है और अब मुझे छोड़ आओ। जब वह उसे उसके बताये स्थान पर छोड़ने के लिए गया तो, उक्त विकास सागर सारे सबूत मिटाने के इरादे से उसका मोबाईल लेकर भाग गया।
राम सिंह ने विकास सागर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास सागर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुरेन्द्र सिंह के हवाले की है।



