spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

भारत ने बनाया कोरोना वैक्सीन का रिकॉर्ड, 18 महीने में लगी 200 करोड़ डोज

नई दिल्ली (महानाद) : भारत ने कोरोना वैक्सीन के मामलें में एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने 200 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत सरकार द्वारा लोगों को लगातार जागरूक करने का ही यह परिणाम है कि भारत ने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

बता दें कि भारत में कोकराना वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकार ने 18 से 59 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए बूस्टर डोज फ्री में लगाने का ऐलान कर दिया है। विगत 15 जुलाई से 75 दिनों तक चलने वाला अभियान शुरु हो चुका है। वहीं देश में 12 साल से 18 साल तक के किशोरों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने यह रिकॉर्ड मात्र 18 महीने में बनाया है। देश में राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान जनवरी 2021 में शुरू हुआ था। भारत सरकार का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान है।

आपको बता दें कि वैक्सीनेशन के मामले में चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। इस रिकॉर्ड के साथ भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सुरक्षित देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

वहीं देश में कोरोना वैक्सीन के 200 करोड़ डोज लगाए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक को पार कर लिया है। मैं इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को बधाई देता हूं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles