spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : इससे पहले कि हरक रावत छोड़ते भाजपा, धामी ने कर दिया मंत्रिमंडल से बर्खास्त

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार हरक सिंह रावत अपने साथ कुछ विधायकों को लेकर दिल्ली गये हैं। सूचना मिल रही थी कि वे वहां पर भाजपा छोड़कर एक बार फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लेंगे। ऐसे में इससे पहले कि वे भाजपा छोड़ते भाजपा ने उन्हें छोड़ने का मन बना लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपने मुंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। वहीं भाजपा ने भी उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत अपनी बहू के लिए भी टिकट मांग रहे थे। जबकि भाजपा इस बार एक परिवार से एक टिकट देने के फार्मूले पर काम कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles