विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जन कल्याण चेतना मंच समिति काशीपुर ने तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान समिति की संस्थापक सचिव मीनू गुप्ता, अध्यक्ष संतोष विश्नोई, उपाध्यक्ष नीलू चौहान, महामंत्री दिशा गुप्ता, पूजा भल्ला, गंगा वर्मा, किरण कश्यप, सुमन शर्मा, लक्ष्मी विश्नोई, शीला शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सोनल गुप्ता, नेहा गुप्ता आदि मौजूद थे।
इस दौरान मीनू गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को जन कल्याण चेतना मंच समिति की नीतियों और उद्देश्यों के बारे में बताया।



