spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

जसपुर : चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गये 3 चोर, पुलिस को सौंपा

जसपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने 3 चोरों को उसके घर से चोरी करते रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मो. गुजरातियान निवासी हरिराज सिंह पुत्र प्यारे सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले ती दिनों से तीन लड़के उनके घेर में घुसकर कमरे का दरवाजा तोड़कर 10 किलो गेंहू, बिजली की केबल, कूलर की मोटर तथा पंप चोरी कर लिया। आज दिनांक 17.11.2023 की शाम 7.00 बजे ये तीन लड़के फिर उनके घेर मं चोरी करने घुसे थे जिन्हें उन्होंने पब्लिक की सहायता से तीन कट्टो में गेहूँ भरते हुए रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरिराज ने उक्त युवकों से उनका चोरी किया गया माल बरामद करवाने की अपील की है।

हरिराज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त तीन युवकों मौ. साहित पुत्र नसीम अहमद, उवेस पुत्र मौ. अनीस तथा जलीस पुत्र हलील उर्फ कलवा निवासी मौ. जुलाहान के खिलाफ धारा 380, 411, 457 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुरेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles