spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते नशा मुक्त होता जसपुर

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ विभव सैनी के निर्देशन में दिनांक 1.5.2026 को चौकी इंचार्ज धरमपुर एसआई विजय सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के गश्त के दौरान चांस रिकवरी में चाँद मस्जिद निवासी साजिद पुत्र राशिद को 3.64 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल आरएस डांगी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के अभियोग दर्ज है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, एसआई विजय सिंह, कां. अरुण कुमार, कपिल ओली, सुरेश टम्टा आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles