महानाद डेस्क : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। जल्दी ही रामनगर से देहरादून के लिए ट्रेन चलने वाली है।

आपको बता दें कि गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने अपने फेसबुक पर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विगत 5 जनवरी 2026 को उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।
मउन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
वहीं सांसद बलूपी ने बताया कि रामनगर के पीरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और वे इसका लाभ भी लेने लगे हैं।




