spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर बड़ी खबर : एसएसपी ने किया पतरामपुर चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल को सस्पेंड

गुडवर्क एसओजी टीम : यूरिया से बनी जहरीली शराब बरामद, तस्कर फरार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसओजी टीम ने तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पतरामपुर चौकी क्षेत्र के तीरथ नगर, भोगपुर नंबर 3 में यूरिया से कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। टीम द्वारा मौके से 180 लीटर शराब बरामद कर 3 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया। जबकि जहरीली शराब बनाने वाले तस्कर सतपाल, धर्मेंद्र एवं हरबंस सिंह निवासी तीरथ नगर, भोगपुर नंबर 3 मौके से फरार हो गए।

एसओजी टीम में जिला प्रभारी कमलेश भट्ट, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, राजेंद्र कश्यप, जरनैल सिंह, प्रदीप, विनय कुमार आदि शामिल रहे।

वहीं एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह पतरामपुर चौकी इंचार्ज पूरन आगरी तथा कांस्टेबल संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के मामले में अगर कोई भी पुलिस कर्मी या अधिकारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles