spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

जसपुर : शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर मनाया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन पर भाजपाइयों ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।

बता दें कि बुधवार को नगर के भाजपाइयों ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर जाकर उनकी प्रतिमाओं की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। वहीं भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के शहीद सैनिकों के परिजनों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया।

पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। भाजपाइयों ने स्वतंत्रता सेनानियों की आजादी की लड़ाई एवं देश के लिए उनकी कुर्बानियों की गाथायें सुनाई तथा शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह, सरवन सिंह सिद्धू, तरुण पधान, अशोक खन्ना, अनिल नागर, रणवीर चौधरी, गुरचरण सिंह तोता, अंकुर सक्सैना, विकल चौहान, अनीता पंवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles