spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

जसपुर : ‘धामी’ आगमन की ‘धमक’ से हजारों की संख्या में लोग रैली स्थल को रवाना

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जसपुर आगमन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंडी समिति परिसर में विशाल पंडाल लगाकर आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली आयोजित की जाएगी।

पूर्व विधायक ने बताया कि 10 हजार लोग रैली में शामिल होंगे। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा समर्थित लोग मंडी समिति में एकत्र हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार पुष्कर सिंह धामी का जसपुर आगमन है जिसको लेकर भाजपा परिवार उत्साहित है।

डॉ. सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री आज जसपुर क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देकर जाएंगे। जसपुर का चहुंमुखी विकास होगा। कई योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने नगर व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में उपस्थित होने की अपील की है।

यहां बता दें कि जसपुर के मंडी समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परिसर में विशाल पंडाल लगा है। जनसभा के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी भाजपा द्वारा की गई है।

प्रदेश के कई पुलिस थानों की पुलिस टीम जसपुर पहुंच चुकी है। मिलन बैंकेट हॉल में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम को विशेष दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles