पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता को यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी लगन मेहनत और यूनियन के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया है।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और यूनियन के कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सहोता ने कहा कि यह यूनियन के कार्यकर्ताओं के सहयोग का ही परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी उन्हें कार्यकर्ताओं का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा।
प्रेम सिंह सहोता जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव कलियावाला/कल्याणपुर के निवासी हैं और लंबे समय से एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सभी किसानों के साथ मिलकर आम जनता की सेवा कर रहे हैं और समाज के लिए समर्पित हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला चल रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता को बधाई देने वालों में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलौत, सरवन सिंह सिद्धू, विनय कुमार वर्मा, सौरभ गर्ग, विवेक अग्रवाल, अर्पित रस्तौगी, भकियू के नगर अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, अनीलांस त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लो आदि शामिल रहे।



