spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जेई ने करी जुर्रत, अब व्यापार मंडल कल करेगा धरना प्रदर्शन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जसपुर के पदाधिकारी/व्यापारीगण शनिवार को विद्युत विभाग कार्यालय पर पहुंचकर जेई अजहर खान के खिलाफ घेराव एवं धरना प्रदर्शन करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जसपुर के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बाजार के व्यापारी कुछ मांगों को लेकर बिजली दफ्तर गए थे, जहां पर मौजूद विद्युत विभाग के जेई अजहर खान ने उनसे अभद्रता कर दुर्व्यवहार किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज, अधिक बिजली का बिल, नए कनेक्शन आदि समस्याओं को लेकर एक कैंप लगवाने हेतु बिजली घर गये थे। वहां पहुंचने पर विभाग के जेई अजहर खान द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं अभद्रता की गई।

हरिओम सिंह ने कहा कि सभी व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं व्यापारी कल शनिवार को प्रातः 10 बजे धर्मशाला मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर सामूहिक रूप से भगवंतपुर रोड स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर पहुंचेंगे। वहां जेइ्र के खिलाफ कार्यवाही को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन करेंगे।

व्यापार मंडल के महामंत्री विमल अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तौगी ने रोष व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वर्तमान में दफ्तर में तैनात जेई अजहर खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तौगी, निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, पवन शर्मा, इस्लाम हुसैन, सतीश नरूला, हरीश ग्रोवर, अशोक अग्रवाल, आशीष चौबे, सौरभ गर्ग, मनोज ठाकुर, अंकुर बंसल, समीर परवेज, संजय गर्ग, सौरभ गोयल, जितेंद्र खुराना, राकेश अरोरा, नासिर अली, जगदीश कुमार, राजुल जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles