spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जिले के नये कप्तान ने संभाला पदभार, बोले तय की जायेगी थानाध्यक्षों की जबावदेही

नैनीताल (महानाद) : जिले के नये कप्तान पंकज भट्ट ने जनपद नैनीताल के एसएसपी का पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपनी प्राथमिकताएं बताईं और अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारीगणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हें नशा एवं अपराध मुक्त नैनीताल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि –

बढ़ते नशे की रोकथाम हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि किसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं तो संबंधित थानाध्यक्षों की जवाबदेही तय की जाएगी।

थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत होने वाली छोटी-छोटी संवेदनशील घटनाओं से मुझे अवगत कराएंगे साथ ही उन पर त्वरित कार्यवाही करेंगे तथा किसी भी प्रकरण की घटनाओं के अभियोग पंजीकरण में कोताही न बरती जाए।

हल्द्वानी एवं रामनगर क्षेत्र में अनावश्यक जाम से निजात हेतु संबंधित पुलिस अधिकारीगण यातायात व्यवस्था हेतु रोडमैप तैयार कर प्रस्तुत करेंगे जिससे नए यातायात प्लान को अतिशीघ्र लागू किया जा सके।

जनपद की सीमाओं/बैरियर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाकर सघन चेकिंग की जाए तथा आने जाने वाले वाहनों के नंबर इत्यादि रजिस्टर में नोट किये जाए। जिससे वाहन चोरी/आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

आगामी क्रिसमस एवं 31 दिसंबर के कार्यक्रमों के दृष्टिगत नैनीताल शहर आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु विशेष ट्रैफिक/पर्यटक प्लान तैयार किया जाएगा। जिससे आगंतुक पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े तथा सभी को कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का भी सख्ताई से पालन कराया जाए।

सभी थानाध्यक्ष प्रत्येक माह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे तथा स्वयं एवं उच्चाधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

पुलिस अधिकारीगण अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों के अवकाश मौजूदा पुलिस फोर्स के अनुसार करेंगे जिससे पुलिस कार्मिकों को अवकाश हेतु अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles