spot_img
spot_img
Sunday, August 30, 2026
spot_img

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन

मुंबई (महानाद) : ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से मशहूर हुई अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का कल शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 42 साल की थीं।

आपको बता दें कि कार्डिएक अटैक के बाद शेफाली को उनके पति पराग त्यागी मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेफाली जरीवाला वर्ष 2000 में रीमिक्स वीडियो ‘कांटा लगा’ से लोकप्रिय हुई थीं। जिसके बाद उन्हें ‘टा लगा गर्ल’ का उपनाम मिला था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में काम किया तथा ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles