केजरीवाल इन उत्तराखंड : कर्नल कोठियाल होंगे ‘आप’ का मुख्यमंत्री का चेहरा, जनता के सपनों को करेंगे साकार

0
94

देहरादून (महानाद) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर उत्तराखंड पहुंचे और उन्होंने देहरादून में कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देवभूमिवासियों की आज उन सभी आशंकाओं को साफ कर दिया जिसमें कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो उसकी ओर से देवभूमि का भावी मुख्यमंत्री कौन होगा? केजरीवाल ने दूसरी घोषणा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की की।

केजरीवाल ने आईटीडीआर ऑडिटोरियम में ये दोनों घोषणाएं की और समृद्ध, विकसित व चमकता हुआ उत्तराखंड बनाने हेतु कर्नल कोठियाल को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भोले का यह फौजी ही उत्तराखंड का नव निर्माण कर उत्तराखंड निर्माण आंदोलन के शहीदों तथा देवभूमि की महान जनता के सपनों को साकार करेगा। कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से जिस तरह से सरकार बना कर उत्तराखंड की जनता को ठगा है और विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। अब यदि देवभूमिवासियों का आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद मिला तो समझ लो जनता की निराशा के वे दिन समाप्त होने जा रहे हैं और चमकता हुआ उत्तराखंड बनाने के लिए विकास का नया सवेरा आने जा रहा है।

Advertisement

इससे पूर्व आज यहां जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे से केजरीवाल बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां से घंटाघर गए जहां से उनका शानदार रोड शो शुरू हुआ, जो दिलाराम चौक पर जाकर समाप्त हुआ। इस रोड शो को उत्तराखंड नव निर्माण संकल्प यात्रा का नाम दिया गया था।

केजरीवाल ने प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आए आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद श्री केजरीवाल ने बीजापुर गेस्ट हाऊस मे हाल ही मे घोषित दस विधान सभा प्रभारियों से मुलाकात की। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया और केक भी काटा गया। यहीं से केजरीवाल हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न भागों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

पूरे कार्यक्रम में वैसे तो प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, सह प्रभारी राजीव चौधरी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का बहुत बेहतर सहयोग रहा। लेकिन बड़ी जिम्मेदारी दीपक बाली ने निभाई। देहरादून की सड़कों पर चारों ओर लगी उनकी फ्लेक्सियां/कट आउट व कैलेंडर उत्तराखंड की राजनीति में उनके लगातार बढ़ रहे राजनीतिक कद की गवाही दे रहे थे और इशारा कर रहे थे कि काशीपुर का यह लाल उत्तराखंड की राजनीति में जरूर नए रंग भरेगा और प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा।

काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया और वह 6 बसें भरकर देहरादून पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here