spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

काशीपुर : 150 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पकड़ में आये चैन लुटेरे

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने बीते दिनों हुई चैन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन घटनाओं में लूटी गई चैन व दो मोटरसाईकिलें बरामद की हैं।

आपको बता दें कि काशीपुर में पिछले दिनों चैन स्नैचिंग की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इस दौरान चैन स्नैचरों ने एक के बाद एक चैन स्नेचिंग की लगातार तीन घटनाओं को अंजाम दे डाला था। जिसके बाद एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर तथा एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार के आदेश पर सीओ काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी काशीपुर के नेतृत्व में घटनाओं के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। इस दौरान पुलिस की टीमों द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन भी किया गया तथा यह पाया गया कि ये चैन स्नैचर घटनाओं को अंजाम देने के लिए बाजपुर रोड से प्रवेश कर घटना को अंजाम देने के बाद अलग अलग रास्तो से होते हुए बाजपुर की तरफ निकल जाते थे। जिसके बाद मंगलवार को कुंडेश्वरी रोड पर मालवा फार्म तिराहा, श्मशान घाट के पास स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रुप से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों – गुरपाल उर्फ रिंकू पुत्र तरसेम सिंह निवासी खमरिया होटल के पीछ,े बाजपुर, सुनील पुत्र बेगराम सिंह आजीमुल्ला बुड़ी नमूना, बाजपुर और प्रभजोत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी नकदपुरी, पहाड़पुरी, बरहैनी, बाजपुर को बिना नंबर की दो मोटरसाइकिलो के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके कब्जे से तीनों ही घटनाओं में लूटी गई सोने की चैनों को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि वे ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद में इन चैनों को बेचने जा रहे थे, क्योंकि काशीपुर में कोई भी सुनार इन चैनों को लेने को तैयार नहीं था।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जो लोग पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आकर उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं, उन पर अब पुलिस पैनी नजर रखेगी। उन्होंने पुलिस के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखें।

चेन स्नेचिंग की तीनों घटनाओं का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल जीबी जोशी, एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई भुवन चंद्र आर्य, रविंदर सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश, रूबी मौर्य, अशोक फर्त्याल, कांन्सटेबल दीवान बोरा, महेंद्र सिंह डंगवाल, प्रेम कनवाल, त्रिभुवन सिंह, दीपक जोशी, ताजवीर शाही, गौरव सनवाल, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह बोनाल आदि शामिल रहे।

वही घटना के सफल अनावरण में एसओजी टीम के एसआई सुरेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा कां. कैलाश तोमक्याल, गिरीश कांडपाल, जरनैल सिंह, दीपक कठैत तथा विनय कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles