spot_img
spot_img
Thursday, April 16, 2026
spot_img

काशीपुर : नाबालिग की न्यूड वीडियो वायरल करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी की न्यूड वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 22.2.2026 को 50-60 बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली आईटीआई पहुंचे और बताया गया कि दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की की न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दी गई है, जिसमें एक मुस्लिम लड़का भी शामिल है।

परिजनों के साथ आई नाबालिग किशोरी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर नामजद युवकों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी कर थाने लाया गया, दोनों से पूछताछ कर उनके मोबाइल फोन की जांच की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

जिसके बाद अभिषेक पुत्र कुंवर चंद निवासी ग्राम गंगुवाला, जसपुर तथा जीशान अली पुत्र मौहम्मद साबिर हुसैन निवासी नारायणपुर, जसपुर को धारा 65(1), 308, 75(ii) बीएनएस व 5,6,11 (v)/12 पॉक्सो अधिनियम व 67(बी) आईटी एक्ट में कोर्ट के समक्ष पेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में कोतवाल रवि कुमार, एसआई मीनाक्षी मनराल, मनोज सिंह धौनी, कां. धर्मेन्द्र भारती तथा अमित राणा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles