spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर : आज 30 अगस्त को नगर के साथ-साथ इन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जायेगा कोरोना वैक्सीनेशन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि कोरोना की नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

 

डॉ. साहनी ने बताया कि आज 30 अगस्त 2021 को प्रातः 9.30 बजे से 4 बजे तक शहर व गांव के इन क्षेत्रों – रेलवे स्टेशन, धीमरखेड़ा, जीआईसी प्रतापपुर, एसएडी महुआखेड़ागंज, राधेहरि डिग्री कॉलेज, प्राइमरी स्कूल गंज, बारात घर विजयनगर, महुआखेड़ा गंज, पैगा, जैतपुर घोसी, भोगपुर, गढ़ी इन्द्रजीत आदि में कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी।

उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में कोवैक्सीन की 100 दूसरी डोज लगाई जायेंगी।

उदयराज हिन्दू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह में कोविशील्ड की 2000 प्रथम डोज तथा 1000 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

अग्रवाल सभा में कोविशील्ड की 500 प्रथम डोज तथा 300 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

काशीपुर मोबाइल टीम -1 द्वारा कोविशील्ड की 2000 प्रथम डोज तथा 1000 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

काशीपुर मोबाइल टीम -2 द्वारा कोविशील्ड की 1000 प्रथम डोज तथा 500 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

काशीपुर मोबाइल टीम -3 द्वारा नगर निगम, काशीपुर में कोविशील्ड की 1000 प्रथम डोज तथा 500 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

पीएचसी नाराायण नगर – में कोविशील्ड की 1000 प्रथम डोज तथा 400 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

नारायण नगर मोबाइल टीम – 1 द्वारा कोविशील्ड की 1500 प्रथम डोज तथा 500 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

नारायण नगर मोबाइल टीम – 2 द्वारा कोविशील्ड की 1500 प्रथम डोज तथा 500 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

नारायण नगर मोबाइल टीम – 3 द्वारा कोविशील्ड की 1500 प्रथम डोज तथा 500 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

नारायण नगर मोबाइल टीम – 4 द्वारा कोविशील्ड की 1500 प्रथम डोज तथा 500 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

नारायण नगर क्लस्टर टीम द्वारा कोविशील्ड की 1500 प्रथम डोज तथा 500 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

एसएडी महुआखेड़ागंज पीएचसी में कोविशील्ड की 500 प्रथम डोज तथा 200 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

एपीएचसी ढकिया में कोविशील्ड की 500 प्रथम डोज तथा 200 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

एपीएचसी परमानंदपुर में कोविशील्ड की 500 प्रथम डोज तथा 200 द्वितीय डोज लगाई जायेंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles