spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : अभाविप ने निकाली स्वामी विवेकानंद जी की संदेश यात्रा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 74 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद जी की संदेश यात्रा एवं विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख अरविंद राव, समर स्टडी हॉल के चेयरमैन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक राहुल अग्रवाल, नगर निगम के नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री केशव एवं नगर मंत्री सजल मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन मनोज जीना द्वारा किया गया।

विचार गोष्ठी में अरविंद राव ने संगठन के बारे में बताया गया तथा राहुल अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद से जुड़ने का आवाहन किया। जिला मंत्री केशव ने संगठन की कार्य पद्धति के विषय में बताया। इसके उपरांत स्वामी विवेकानंद जी की संदेश यात्रा का प्रारंभ किया गया। यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय, विद्यार्थी परिषद के नारों द्वारा यात्रा को प्रारंभ किया गया तथा उसके पश्चात विभाग सह संयोजक करन भारद्वाज द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर अभिषेक बलोदी, निशांत बेलवाल, निष्कर्ष बेलवाल, सागर गोस्वामी, दिव्यांशु शर्मा, सुधांशु शर्मा, मानस सिंघल, सचिन रावत, आयुष विश्नोई, शुभम कनौजिया, सुखवीर सिंह, विजय कुमार, हर्षित चौहान, अमरजीत सिंह तथा सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ यात्रा का आयोजन किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles