spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर : 6 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद घर पहुंचे अनूप अग्रवाल, विधायक अरविंद पाण्डेय रहे साथ

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोर्ट के आदेश के बाद अपने बयान दर्ज कराने कोतवाली काशीपुर पहुंचे व्यवसाई अनूप अग्रवाल शाम 6.30 बजे अपने घर पहुंच गये। इस दौरान विधायक अरविंद पांडेय व उनके दर्जनों समर्थक मौके पर मौजूद रहे।

आपको बता दें कि अनूप अग्रवाल के खिलाफ 7 मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें 3 मुकदमों (420, 504, 506 आईपीसी, 78, 79 बीएनएस) में वे वांछित चल रहे थे। कोर्ट द्वारा पुलिस को जांच में सहयोग देने के निर्देश के बाद अनूप अग्रवाल विधायक अरविंद पाण्डेय व अन्य समर्थकों के साथ आज सुबह लगभग 11.30 बजे कोतवाली पहुंचे जिसके बाद उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु हुई जो लगभग 6 घंटे तक चली।

पूछताछ पूरी होने के बाद अनूप अग्रवाल विधायक पाण्डेय व अन्यों के साथ अपने घर पहुंचे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई दी।

विधायक अरविंद पाण्डेय की आशंकायें हुईं दूर:
आपको बता दें कि विगत दिनों विधायक अरविंद पाण्डेय ने अनूप अग्रवाल के घर पहुंचकर आशंका जताई थी कि अनूप अग्रवाल का कुछ पता नहीं चल रहा है। उनका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है, या हार्टअटैक हो गया है। लेकिन आज उनके सकुशल काशीपुर पहुंचने और बयान दर्ज करने के बाद घर पहुंचे से विधायक पाण्डेय की आशंकायें भी दूर हो गईं।

देखें सीओ विभव सैनी की बाइट –

वहीं, अनूप अग्रवाल पर स्टोन क्रशर लगाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप लगाने वाले गुरपेज सिंह बाजवा व उनके साथियों ने विधायक अरविंद पांडेय पर उनकी सुनवाई न करने और अनूप अग्रवाल का साथ देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles