spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : भाजपा ने लिया हर घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आगामी 9-11 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु काशीपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

आपको बता दें कि इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस को भव्य एवं हर्षाेल्लास से मनाए जाने को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जगह-जगह अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जीतोड़ मेहनत में लगे हुए हैं। इसी को लेकर जगह-जगह भाजपा द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में काशीपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के नेतृत्व में मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए विवेक सक्सेना ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी सरकार के सपोर्ट के रूप में काम कर रही है। पार्टी ने हर घर में तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसके तहत 9-11 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, बाइक रैली, प्रभात फेरियां आदि निकाले जाने का कार्यक्रम प्रायोजित है।

उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड में 20 लाख घरों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी कि शुरुआत आगामी 9 अगस्त से होनी है। इसके अतिरिक्त आगामी 9 अगस्त से प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उधम सिंह नगर जिले के प्रवास पर हैं। जिले में जगह-जगह उनके स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है।

मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles