spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : भाकियू किसान नेता की हृदय गति रुकने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

काशीपुर (महानाद) : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह (76 वर्ष) की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। उनकी मृत्यु की घटना की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया जहां उन्होंने उनको मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार कल बुधवार को उनके निवास स्थान पर होगा।

जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधई मुंशी निवासी धर्म सिंह पुत्र चंचल सिंह कुछ दिन पहले हृदय की बीमारी को लेकर गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। तीन दिन पहले अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंचे धर्म सिंह की मंगलवार दोपहर 1 बजे अचानक घर पर ही हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया गया जहां उन्होंने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

किसान नेता धर्म सिंह की मौत की खबर सुनकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। भाकियू महासचिव दर्शन सिंह देओल एवं ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह ने ने बताया कि धर्म सिंह ने 24 साल भारतीय किसान यूनियन में जिला उपाध्यक्ष उधम सिंह नगर उत्तराखंड के पद पर काबिज रहते हुए सभी किसान आंदोलनों में अपनी भागीदारी निभाई। भाकियू पदाधिकारी धर्म सिंह को भारतीय किसान यूनियन के झंडे में लपेटकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles