spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

काशीपुर : सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने पर आरटीसी हेमपुर निवासी एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसआई कपिल कांबोज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें एसएसपी एसटीएफ से एक सीडी प्राप्त हुई है। जिसमें आपत्तिजनक चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो है। उक्त वीडियो आरटीसी हेमपुर निवासी एक युवक की आईपी से फेसबुक पर अपलोड की गई है।

एसआई कपिल कांबोज की तहरीर की रिपोर्ट के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी, 67सी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच स्वयं कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles