spot_img
spot_img
Thursday, October 29, 2026
spot_img

काशीपुर : स्कॉर्पियो से हुई टक्कर तो जान से मारने के लिए करने लगा पीछा, थाने में पहुंच बचाई जान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक स्कॉर्पियो कार की दूसरी स्कॉर्पियो कार से टक्कर हो गई तो स्कॉर्पियों सवार 19 साल का युवक दूसरी स्कॉर्पियो में सवार लोगों को जान से मारने के लिए उनका पीछा करने लगा। स्कॉर्पियो सवार दो लोगों ने कोतवाली आइटीआई में घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा तथा कारतूस बरामद कर उसकी स्कॉर्पियो को सीज कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के आदेशानुसार जनपद में अवैध असलहों की बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। कल दिनांक 28.10.2026 को कोतवाली आईटीआई में एक स्कार्पियो में सवार दो व्यक्तियों ने आकर बताया कि उनका एक काले रंग की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर हो गई थी, जिस पर स्कॉर्पियो चालक काफी गुस्से में आगबबूला होकर आमादा फौजदारी होकर मारपीट करने के लिए उनका पीछा कर रहा है और वे उससे बचने के लिए थाने आए हैं।

इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन सं. यूपी 31 एए 0808 कोतवाली आईटीआई गेट के पास पहुंची, जिसे कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मचारीगणों की मदद से तत्काल रुकवाया गया, जिसकी पहचान शिकायतकर्ताओं का पीछा कर रही कार के रूप में उनके द्वारा की गई। जिस पर तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

पूछताछ करने पर स्कॉर्पियो चालक ने अपना नाम शिवांग शर्मा (19 वर्ष) पुत्र अनीत कुमार शर्मा निवासी प्रकाश सिटी, गेट नं.-2 के सामने, खडकपुर देवीपुरा, काशीपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 7.62 बोर, 20 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 7 खोखा कारतूस 315 बोर, एक काले रंग का पिट्ठू बैग बरामद हुआ।

युवक के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 39/192/3/181/146/196/192(2)/202/207 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में एसआई बसन्त बल्लभ पन्त, कां. राजेन्द्र जोशी तथा नरेश चौहान शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles