spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : सीपीयूकर्मी सुंदरलाल ने जान पर खेलकर बचाई बच्ची की जान, देखिए वीडियो

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): आज एक सीपीयूकर्मी की तत्परता से एक मासूम बच्ची की जान बच गई। सीपीयू कर्मी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बच्ची को बस के नीचे आने से बचा लिया।

बता दें कि सीपीयू काशीपुर में तैनात कांस्टेबल सुंदर लाल चीमा चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी सामने की तरफ से एक ई-रिक्शा आई और उसने तीव्र गति से ई-रिक्शा को मोड़ दिया जिससे रिक्शा में बैठी महिला के हाथों से बच्ची सड़क पर गिर गयी। इतने में दूसरी ओर से बस आ रही थी। सीपीयू कर्मी सुंदरलाल ने तत्परता दिखाते हुए एक हाथ से बस को रुकने का इशारा किया और अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरंत दौड़कर बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया। सुंदरलाल के इस कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles