spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

काशीपुर : डिजाइन सेंटर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के पश्चात कार चालक कार को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि मौहल्ला गौतम नगर निवासी सुभाष शर्मा (55 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद शर्मा शुक्रवार की देर रात्रि हरियावाला से अपनी फेब्रिकेशन की वर्कशाॅप बंद कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था कि मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास विपरीत दिशा से आ रही कार सं. यूके 18 बी -7113 के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे सुभाष शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे अपने पिता रामप्रसाद शर्मा पत्नी रेखा शर्मा पुत्र निगम शर्मा तथा बेटी नीतू शर्मा को रोता भी बिलखता छोड़ गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles