spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : कोरोना के नये वेरिएंट से लड़ने को हैं तैयार – डॉ. अमरजीत साहनी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 के बढ़ते खतरे के बारे में की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकारी अस्पताल में सभी सुविधायें उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन प्लांट पूर्ण रूप से चालू है। आईसीयू यूनिट सभी उपकरणों से सुसज्जित है। बस 10-12 स्टाफ की कमी है। जिसके लिए सीएमएस द्वारा सीएमओ उधम सिंह नगर को पत्र लिखा गया है। जिनके द्वारा उक्त डिमांड को देहरादून भेजा जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles