spot_img
spot_img
Thursday, September 24, 2026
spot_img

काशीपुर : गौवंश स्कावायड ने पकड़ा गौमांस तस्कर

काशीपुर (महानाद) : थाना आईंटीआई पुलिस व परिक्षेत्रीय गौवंश स्कावायड ने एक गौमांस तस्कर को 7 किलो गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है।

आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आज दिनांक 18.09.2024 को थाना आईटीआई पुलिस व परिक्षेत्रीय गौवंश स्कावायड द्वारा संयुक्त अभियान में मुखबिर की सूचना पर ग्राम परमानंदपुर, थाना आईटीआई, काशीपुर से आसिम (24 वर्ष) पुत्र रियासत अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलो गौमांस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में एसआई प्रवीण सिंह (परिक्षेत्रीय गौवंश स्कावाड), एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, हे.कां. दीवान नाथ, प्रमोद कुमार, नीरज शर्मा, राजकुमार तथा कां. सुरेंद्र कम्बोज शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles