spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

काशीपुर : गौवंशीय मांस के साथ पकड़े गये इस्लामनगर के इबले हसन और इरफान

काशीपर (महानाद) : गौ वंश संरक्षण स्क्वायड ने थाना कुंडा क्षेत्र ग्राम इस्लामनगर से दो लोगों को प्रतिबंधित गौवंशीय मांस के साथ गिरफ्तार किया है।

उक्त जानकारी देते हुए कुंडा थानाध्यक्ष विक्रम राठौर ने बताया किएसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टिसी द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार तथा आपरेशन क्रैकडाउन के तहत अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी अभय सिंह तथा सीओ अनुषा बडोला के पर्यवेक्षण तथा उनके नेतृत्व में दिनांक 22/05/2024 को गौवंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा तथा थाना कुंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने 1-इबले हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम इस्लामनगर, थाना कुंडा के कब्जे से 12 किलोग्राम गौवंशीय पशु मांस तथा 2-इरफान पुत्र चांद खां, निवासी इस्लामनगर, थाना कुंडा के कब्जे से 11 किलोग्राम प्रतिबंधित गौवंशीय पशु मांस के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कुण्डा में धारा 3/5/11गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में गौ वंश संरक्षण स्क्वायड परीक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा के प्रभारी एसआई प्रवीण सिंह, एसआई मनोज धोनी, हे.कां. दीवान नाथ, प्रमोद कुमार, राजकुमार, कां. संजय कुमार तथा कैलाश परिहार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles