spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

काशीपुर : शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध, अब पहुंचा जेल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि रुद्राक्ष गार्डन क्षेत्र निवासी एक युवती ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर में बताया कि गुमसानी रोड, मुड़िया पिस्तौर, बाजपुर विासी मदन गोपाल शर्मा उर्फ अमित शर्मा पुत्र विजयपाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर शादी करने से मना कर दिया।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर धारा 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसआई सुरभि बौड़ाई तथा कां. गिरीश विद्यार्थी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles