spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

काशीपुर : डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : संडे मार्केट के पास खनन से लदे डंपर की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि कुंडेश्वरी निवासी मनोज (18 वर्ष) पुत्र राजू सोमवार की शाम किसी काम से मार्केट गया था। इस दौरान वह तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल मनोज को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विदित हो कि मनोज चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता राजू और दो बड़े भाई पवन व विपिन मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles