spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

काशीपुर में पार्षद के साथ दर्जनों ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वार्ड नंबर 21 की निर्दलीय पार्षद हुसैन जहां एवं कांग्रेसी नेता मौ. आरिफ ने बुधवार को अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

वार्ड नंबर 31 में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी जनों की उपस्थिति में वार्ड नंबर 21 की निर्दलीय पार्षद हुसैन जहां और उनके पति मौहम्मद आरिफ ने कांग्रेस पार्टी में अपने आस्था को व्यक्त करते हुए उन्होंने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। कांग्रेस की विकास की सोच को देखते हुए वह अपनी पत्नी और सभी साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, आशीष अरोरा बाॅबी, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, व्यापा मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, इंदु मान, अलका पाल, मुक्ता सिंह, तरुण लोहनी, मोहित चैधरी, विकल्प गुड़िया, मनोज शर्मा, अब्दुल कादिर, शफीक अंसारी, दिलशाद टिल्लू, अनीस अंसारी, रोशनी बेगम आदि गणमान्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles