spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

कोर्ट में पेश न होने वाले 4 वारंटियों को काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : लंबे समय से कोर्ट में पेश न होने वाले 4 वारंटियों को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर से गठित पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग वादों में कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए 4 वारंटियो को जो काफी लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा जिनकी गिरफ्तारी हेतु कोर्ट द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, को दिनांक 23/24 02-2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

नाम पता वारंटी अभियुक्त –
1-सुभाष चंद्र पुत्र विजय कश्यप उर्फ हरचरण निवासी मौहल्ला विजयनगर, काशीपुर सबंधित वाद संख्या 2521/23 धारा 138 एनआई एक्ट

2-शुएब उर्फ मौहम्मद अलीम पुत्र अमजद अली निवासी वार्ड नं. 12 महेशपुरा, काशीपुर संबंधित वाद संख्या 1315/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम

3-असित चतुर्वेदी निवासी मौहल्ला लाहोरियान, काशीपुर संबंधित वाद संख्या 36/25 धारा 138 एनआई एक्ट

4-जुनैद उर्फ कुंजा पुत्र रईस उर्फ भूरा निवासी अल्ली खां,काशीपुर संबंधित फौजदारी वाद संख्या-5333/22 धारा 323/ 504/ 506 आईपीसी

पुलिस टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई कौशल भाकुनी, देवेंद्र मेहता, गिरीश चंद्र, एएसआई अजीत सिंह, हे.कां. संजय कुमार, कां. गिरीश मठपाल तथा ज्ञानेंद्र कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles