spot_img
spot_img
Monday, July 27, 2026
spot_img

काशीपुर पुलिस ने टांडा के गुंडे को किया जिला बदर, देखें वीडियो

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर टांडा उज्जैन निवासी एक गुंडे को जिले की सीमा से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद स्तर पर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिए गए आदेशों के क्रम में एसपी अभय सिंह व सीओ दीपक सिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय कार्यालय प्रेषित की गयी।

कोर्ट द्वारा परीक्षण के उपरांत गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3 के तहत विपक्षी कंचन सिंह को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश पारित किए गए। उक्त आदेशों के अनुपालन में चौकी प्रभारी कंचन पाडलिया द्वारा आज दिनांक 19.6.2025 को कंचन सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी टांडा उज्जैन, काशीपुर को उधम सिंह नगर जिले की सीमा से 6 माह के लिए बाहर कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles