spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

काशीपुर : लिफ्ट देने के बहाने मकान में ले जाकर युवती के साथ रेप

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी पुत्री को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ एक मकान में ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया है।

जसपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री महुआखेड़ा गंज में एक फैक्ट्री में काम करती है। दिनांक 25.07.2024 की सुबह के लगभग 8.30 बजे उसकी पुत्री ड्यूटी जाने के लिए टांडा तिराहे पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां पर महुआखेड़ा गंज की चारमीनार कम्पनी में कार्य करने वाला धीरज पुत्र सुखवीर निवासी नई कॉलोनी, पैगा, काशीपुर अपनी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उसकी पुत्री से बोला कि ऑटो नहीं आ रहा है चलो मैं अपनी मोटरसाइकिल से तुम्हें कम्पनी छोड़ देता हूं।

व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री धीरज की मोटरसाइकिल पर बैठ गई। इसके बाद उक्त धीरज उसकी बेटी को पैगा चेक पोस्ट के पास एक मकान में लेकर गया। वहां पर उसकी पुत्री को अहित होने का एहसास हुआ और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया लेकिन धीरज ने जबरदस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर उसकी पुत्री के साथ मारीपीट भी की। उक्त घटना के बाद उसकी पुत्री ने रोते हुए उसे फोन किया जिस पर वह उसे टाण्डा तिराहा से वापस लेकर आया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धीरज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 61(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुप्रिया नेगी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles